{"_id":"615557ab8ebc3e09f4370f8c","slug":"came-from-bsp-to-congress-mla-likely-to-join-in-bjp-in-rajasthan-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी संकट: पंजाब के बाद अब राजस्थान में उथल-पुथल का दौर शुरू, बसपा से कांग्रेस में आए चार विधायक भाजपा का थामेंगे दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी संकट: पंजाब के बाद अब राजस्थान में उथल-पुथल का दौर शुरू, बसपा से कांग्रेस में आए चार विधायक भाजपा का थामेंगे दामन
Thu, 30 Sep 2021 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:23 PM IST
सार
बसपा से कांग्रेस में छह में से चार विधायक बगावत के मूड में हैं। विधायकों की सदस्यता जाने का खतरा बढ़ता देख अब भाजपा का दामन थामना चाहते हैं। चारों विधायक बुधवार रात से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और अमित शाह से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
bjp
विस्तार
पंजाब के ताजा घटनाक्रम का राजस्थान में भी असर दिखने लगा है। राजस्थान का सियासी पारा अचानक से बढ़ गया है। बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायक में से चार विधायक बगावत के मूड में हैं। ये विधायक दिल्ली में डारे डाले हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, विधायक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं और बात बनती है तो ये कांग्रेस से भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीएसपी से छह विधायकों को सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस में काफी पहले ही शामिल कराया था। कहा जा रहा है कि इन विधायकों को तब मंत्रीपद का भरोसा दिया गया था, लेकिन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से चार विधायक नाराज चल रहे हैं और वह भाजपा में जाने का मूड बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
दलबदल कानून के तहत विधायकों पर लटकी तलवार
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दलबदल कानून के तहत पार्टी बदलने के लिए रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों छह विधायकों से रिपोर्ट पेश करने को आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायकों को अपनी सदस्यता खत्म होने का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन