{"_id":"5e2b28e88ebc3e99f067b512","slug":"caa-bjp-demands-investigation-of-ias-officer-tina-dabi-fake-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: आईएएस अधिकारी के फर्जी अकाउंट से विवादास्पद टिप्पणी, भाजपा ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: आईएएस अधिकारी के फर्जी अकाउंट से विवादास्पद टिप्पणी, भाजपा ने की जांच की मांग
Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
tina dabi
- फोटो : facebook
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में कथित नकारात्मक एवं विरोधाभासी टिप्पणी किए जाने की प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा की उपखंड अधिकारी (एसडीएम) टीना डाबी के नाम पर बनाए गए फेसबुक प्रोफाइल पर पिछले माह यह टिप्पणी की गई थी। आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने दावा किया कि उनके नाम से बनाया गया फेसबुक खाता फर्जी था और उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को गृहमंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
भीलवाडा के पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि भीलवाड़ा की उपखंड अधिकारी टीना डाबी ने मामला दर्ज करवाया है और जांच जारी है। वर्ष 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने बताया कि यह सब फर्जी है और उनके नाम पर गुमराह करने वाले पोस्ट चलाए जा रहे हैं।