{"_id":"64645086dd950602740497b3","slug":"bus-going-from-morena-to-jaipur-overturned-on-nh-123-22-passengers-injured-driver-was-drunk-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मुरैना से जयपुर जा रही बस एनएच 123 पर पलटी, 22 सवारियां घायल, शराब के नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मुरैना से जयपुर जा रही बस एनएच 123 पर पलटी, 22 सवारियां घायल, शराब के नशे में था चालक
Wed, 17 May 2023 10:02 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 17 May 2023 10:02 AM IST
सार
मुरैना से जयपुर जा रही बस धौलपुर में एनएच 123 पर पलट गई। हादसे में 22 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बस में सवार लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में बस चला रहा था, जिससे ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके के एनएच 123 पर रजौरा खुर्द गांव के पास बीती रात करीब 12 बजे वीडियो कोच प्राइवेट बस पुलिया के नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर घरों में सो रहे लोग बाहर निकले और फिर पुलिस को सूचना दी। हादसे में बस में सवार 22 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक दर्जन सवारियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया मध्यप्रदेश के मुरैना शहर से वीडियो कोच प्राइवेट बस सवारियां भरकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बीती रात एनएच 123 पर राजौरा खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस पर संतुलन खो बैठा, जिससे वह पुलिया से नीचे पलट गई। दुर्घटना से मौके पर कोहराम मच गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास घरों में सो रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा सभी घायल सवारियों को सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एक दर्जन सवारियों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब के नशे में था बस चालक
सवारियों ने बताया सैंपऊ कस्बे के बाईपास स्थित एक ढाबे पर बस रुकी हुई थी। सवारियों ने जलपान लिया था। वहीं पर ड्राइवर और खलासी ने शराब पी थी। सवारियों के मुताबिक नशे की हालत में चालक बस चला रहा था जिससे ये हादसा हो गया।
ये सवारियां हुई घायल
थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया दुर्घटना में हरीसिंह पुत्र रामलखनसिंह सिकरवार निवासी गोपालपुरा मुरैना, भूरी पत्नी रामसहाय महावर निवासी गोहद, अजय पुत्र रामनिवास निवासी मुरैना, महीपाल पुत्र रामसिंह लोधी निवासी खंडवा, विधारामसिह पुत्र गिरन्दसिंह निवासी सिविल लाईन्स मुरैना, विजयसिह पुत्र जालिमसिह निवासी सिविल लाईन्स मुरैना, अमन पुत्र सौदानसिंह निवासी धौलपुर, जूली पत्नी विजेन्द्र निवासी बागचीनी मुरैना, शकुन्तला पत्नी रामवीरसिह निवासी बागचीनी मुरैना, गुल्लो पत्नी रामचन्द्र निवासी बसेड़ी, धौलपुर, पूर्वी पुत्री रामचन्द्र निवासी बसेडी धौलपुर, प्रेमवती पत्नी रोशन निवासी सिविल लाईन्स मुरैना, शीला पत्नी होतम निवासी सिविल लाईन्स मुरैना, बादामी पत्नी जरदानसिह निवासी सिविल लाईन्स मुरैना, सुनीता पत्नी सुरेन्द्र निवासी सियावली मुरैना, सुरेन्द्र पुत्र उदयसिह निवासी सियावली मुरैना, कल्पना पत्नी रवि कुमार निवासी बागचीनी मुरैना,रामसहाय पुत्र श्रीराम निवासी गोहद, आशा पत्नी रामवीर सैपऊ धौलपुर, अरुण पुत्र विजेन्द्रसिह निवासी कंचनपुर धौलपुर, संजयसिह पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बसेडी धौलपुर, अजय पुत्र मोतीराम निवासी सिविल लाईन्स मुरैना घायल हुए हैं।