फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus full of passengers overturns in kota 31 passengers injured MP Rajasthan

Rajasthan: मप्र से कोटा आ रही बस इटावा के रजोपा गांव के पास पलटी, 27 यात्री घायल, नौ को गंभीर चोटें

Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से यात्रियों से भरी निजी बस कोटा जा रही थी। इटावा में स्टेट हाईवे 70 पर रजोपा गांव के पास संतुलित होकर वह सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन
Bus full of passengers overturns in kota 31 passengers injured MP Rajasthan
ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले के इटावा उपखंड में राजोपा गांव के पास रविवार को यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 31 यात्री घायल हो गए। घायलों को इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से यात्रियों से भरी निजी बस कोटा जा रही थी। इस दौरान इटावा में स्टेट हाईवे 70 पर रजोपा गांव के पास बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को साथ ही बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


हादसे में करबी 31 यात्री घायल हो हुए जिन्हें इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने बताया कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन को साइड देने के चक्कर में बस रोड से उतर कर खाई में पलट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed