{"_id":"63dfdab66d496846c413231b","slug":"bus-collides-with-trailer-in-barmer-12-people-including-seven-women-injured-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर में ट्रेलर से टकराई बस, सात महिलाओं सहित 12 लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर में ट्रेलर से टकराई बस, सात महिलाओं सहित 12 लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
Sun, 05 Feb 2023 10:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:05 PM IST
सार
ग्रामीण थाने के एसआई हनुमानराम ने बताया कि ट्रेलर और बस दोनों नेशनल हाईवे से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। इस दौरान हादसे में महिलाओं सहित 12 सवारियां घायल हो गई हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 68 पर ट्रेलर और बस टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में नेशनल हाईवे 68 पर एक ट्रेलर प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार सात महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया। घटना बाड़मेर-जैसलमेर रोड भाड़खा गांव की है। हादसे की सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बाड़मेर-जैसलमेर के बीच चलने वाली प्राइवेट बस रविवार को नेशनल हाईवे से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। बस में करीब 18 सवारियां थी। भाड़खा गांव के पास आगे चल रहा ट्रेलर अचानक डीजल भरवाने के लिए पंप की ओर मुड़ गया इससे बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से जिस अस्पताल भेजा। एक साथ इतने घायलों के अस्पताल पहुंचे से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बाड़मेर एसडीएम समुद्रसिंह भाटी और ग्रामीण थाना एसआई हनुमानराम अस्पताल पहुंचे और घायलों से बात की है।
विज्ञापन
ग्रामीण थाने के एसआई हनुमानराम ने बताया कि ट्रेलर और बस दोनों नेशनल हाईवे से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। ट्रेलर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।