{"_id":"4b97cc2fc47f035905c892299f4487e2","slug":"burglary-in-the-former-president-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजे के बंगले से सटे पूर्व उप राष्ट्रपति के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजे के बंगले से सटे पूर्व उप राष्ट्रपति के घर में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निवास से सटे पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के बंगले में मंगलवार को चोरी हो गई। इस बंगले में फिलहाल भैरों सिंह शेखावत के दामाद विधायक नरपत सिंह राजवी रह रहे हैं।
विज्ञापन
भैरों सिंह शेखावत इसी बंगले में रहते थे। उनके बाद उनकी पत्नी यहां रहीं। कुछ दिन पहले उनका भी निधन हो गया था। तब से इसमें उनके दामाद नरपत सिंह रह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चोरों ने घर के पीछे वाले कमरे की खिड़की का कांच तोड़ा। जिस कमरे में चोर घुसे उसी कमरे में पूर्व उपराष्ट्रपति के जरूरी दस्तावेज रखे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए सामान की अभी जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन