Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Ashok Chandna Booked in Nainwa

बूंदी: पुलिस से भिड़े विधायक अशोक चांदना, बैरिकेडिंग हटाकर पंचायत समिति में घुसने का आरोप; केस दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 03:47 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 03:47 PM IST
सार

बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटाकर वाहन परिसर में ले जाने की कोशिश की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन
MLA Ashok Chandna Booked in Nainwa
अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों से कहासुनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में नैनवां पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को सियासी तनाव देखने को मिला। हिंडोली-नैनवां विधायक अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों से कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग पर वाहन रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता, डराने-धमकाने और धक्का-मुक्की की। मामले में नैनवां थाने में विधायक सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग पर वाहन रोकने से शुरू हुआ विवाद
एसपी अवनीश कुमार शर्मा के अनुसार, शुक्रवार को नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव से जुड़ी नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत सहित पुलिस का जाप्ता तैनात था।
विज्ञापन


इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपने समर्थकों के साथ पंचायत समिति पहुंचे। करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने बैरिकेडिंग पर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर विधायक और थानाधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विधायक वाहन से नीचे उतरे और पुलिस अधिकारी से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का आरोप- बैरिकेडिंग हटाकर वाहन ले जाने की कोशिश
एसपी के मुताबिक, कुछ देर बाद बैरिकेडिंग हटाकर वाहन को पंचायत समिति परिसर में ले जाने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान विवाद बढ़ गया। करवर थानाधिकारी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विधायक और उनके साथ आए लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डराया-धमकाया, अभद्रता की और धक्का-मुक्की की। रिपोर्ट के आधार पर नैनवां थाने में प्रकरण संख्या 371/2026 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 189(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(VA) लगाई गई है।

विधायक समेत सात नामजद, 5-6 अन्य पर भी आरोप
पुलिस ने विधायक अशोक चांदना के अलावा हंसराज गुर्जर निवासी बोरदा, सद्दाम हुसैन निवासी नैनवां, तुलसीराम सांगोदा निवासी देई, आशुतोष नागर निवासी नैनवां, साहिद खान निवासी नैनवां और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर निवासी नैनवां को नामजद किया है। रिपोर्ट में 5-6 अन्य लोगों के भी शामिल होने का उल्लेख है। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस मुख्यालय जयपुर की सीआईडी-सीबी करेगी। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

बीजेपी से जीते राजाराम को कांग्रेस का प्रधान प्रत्याशी बनाने पर विवाद
घटनाक्रम के दौरान विधायक अशोक चांदना कांग्रेस के प्रधान प्रत्याशी राजाराम मीणा को कार से लेकर पंचायत समिति पहुंचे थे। खबर के मुताबिक, राजाराम बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में कांग्रेस ने उन्हें प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया। कुछ दिन पहले उनके अपहरण की चर्चा भी सामने आई थी। हालांकि, राजाराम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया था और अपहरण की बात से इनकार किया था।


प्रधान चुनाव में बदले राजनीतिक समीकरण
नैनवां पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को 10, बीजेपी को 8 और बहुजन समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। बाद के घटनाक्रम में कांग्रेस ने बीजेपी के एक निर्वाचित सदस्य को अपने पक्ष में कर लिया। इसके बाद कांग्रेस के पास निर्दलीय सदस्य सहित 12 का समर्थन होने का दावा किया गया, जबकि बीजेपी के पास 7 सदस्य रह गए। प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया के बीच पुलिस और विधायक के बीच हुए विवाद ने क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा दिया। चुनाव का परिणाम शाम तक आने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed