Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hansa Gurjar Elected Bundi Zila Pramukh, Congress Wins with 20 Votes in bundi jila parishad

बूंदी: कांग्रेस ने भाजपा को हराया, हंसा गुर्जर बनीं जिला प्रमुख;बोली-ग्रामीण क्षेत्रों में होगा विकास

Wed, 25 Nov 2026 05:50 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

बूंदी जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हंसा गुर्जर विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा के मनीष सैनी को 13 मतों से पराजित किया। हंसा गुर्जर को 20 और मनीष सैनी को 7 वोट मिले। कुल 27 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें एक वोट क्रॉस हुआ। मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा भी देखा गया।

विज्ञापन
Hansa Gurjar Elected Bundi Zila Pramukh, Congress Wins with 20 Votes in bundi jila parishad
बूंदी में कांग्रेस का परचम

विस्तार

बूंदी जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी हंसा गुर्जर नई जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष सैनी को 13 मतों से हराया। मतगणना में हंसा गुर्जर को 20 वोट मिले, जबकि मनीष सैनी को 7 वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन

जिला परिषद की कुल 27 सीटों में कांग्रेस के 21 और भाजपा के 6 सदस्य थे। सभी 27 सदस्यों ने जिला प्रमुख चुनाव में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट में शुरू हुई। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। कांग्रेस के सदस्य पूर्व मंत्री अशोक चांदना और बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा की मौजूदगी में पहुंचे। दोनों नेताओं ने अपने समर्थित सदस्यों की बाड़ाबंदी कर रखी थी। मतदान से पहले रिटर्निंग अधिकारी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में खुशी छा गई।

विज्ञापन

मतदान के दौरान हंगामा

मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा हुआ। पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने भाजपा प्रत्याशियों को पीछे के रास्ते से प्रवेश देने पर आपत्ति जताई। उनके विरोध के कारण कांग्रेस के छह सदस्यों को वापस बुला लिया गया। इस दौरान चांदना और डीएसपी अनिल जोशी के बीच तीखी बहस हुई। हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा को भी दूसरे गेट से जाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग का दावा और प्रतिक्रियाएं

मतगणना में हंसा गुर्जर को 20 और मनीष सैनी को 7 वोट मिले। कांग्रेस के 21 सदस्य होने के बावजूद एक वोट क्रॉस होने की स्थिति सामने आई। भाजपा प्रत्याशी मनीष सैनी ने कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का दावा किया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद हंसा गुर्जर ने ग्रामीण विकास में भागीदारी की बात कही। उन्होंने कहा कि वह गांवों की समस्याओं को समझती हैं और विकास के लिए प्रयास करेंगी।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में सरकार के व्यवहार का जवाब जनता ने पंचायत राज चुनाव में दिया है। चांदना ने ग्रामीण विकास और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अधिकतर जगह कांग्रेस के जिला प्रमुख बने हैं। उन्होंने हंसा गुर्जर की जीत को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बताया। शर्मा ने एकजुट होकर चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed