फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth Found Dead Inside Car Sensational Discovery

बूंदी: युवक की गोली मारकर हत्या, कार के अंदर मिला युवक का शव; वजह बनी पहेली, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 29 Sep 2026 04:11 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में शंभूपुरा रोड पर कार के अंदर कोटा निवासी मोहम्मद यकीन का शव मिला। उसके शरीर और कार के शीशे पर गोली के निशान हैं। मौके से पिस्टल भी बरामद हुई है। यकीन सोमवार को कोटा से डाबी के लिए निकला था। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Youth Found Dead Inside Car Sensational Discovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेदांत कॉलेज के पास शंभूपुरा रोड पर सुनसान इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान कोटा निवासी मोहम्मद यकीन के रूप में हुई है। यकीन कोटा की भामाशाह मंडी में कार वर्कशॉप संचालित करता था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। कार के सामने वाले शीशे पर भी गोली लगने का निशान मिला है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोपहर में निकला था, रातभर तलाशते रहे परिजन
मृतक के बड़े भाई शफी के अनुसार, मोहम्मद यकीन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कोटा स्थित अपनी वर्कशॉप से काम खत्म करने के बाद डाबी जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने और संपर्क नहीं होने पर परिवार ने तलाश शुरू की। रात करीब 7:50 बजे थाने में सूचना दी गई। परिजनों ने दोस्तों और अस्पतालों में भी जानकारी ली, लेकिन रातभर यकीन का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


सुबह फोन आया तो कार में मिला शव
मंगलवार सुबह परिवार के एक परिचित ने फोन कर बताया कि डाबी क्षेत्र के शंभूपुरा रोड पर एक कार खड़ी है और उसके अंदर युवक का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। तालेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के शीशे पर भी गोली का निशान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यकीन के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। कार के सामने वाले शीशे पर भी गोली का निशान मिला है। मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर दो बार फायरिंग की आशंका है। गोली किस दिशा से चली और घटना में पिस्टल का इस्तेमाल कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

मोबाइल और सीसीटीवी से खुलेगा हत्या का राज
हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस यकीन के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच कर रही है। कोटा से डाबी तक के संभावित रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने कार और आसपास से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।


हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी
तालेड़ा थाना अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि मृतक कोटा निवासी मोहम्मद यकीन था और भामाशाह मंडी में कार वर्कशॉप संचालित करता था। बड़े भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed