फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Civic Elections Drama Dotasra and Tika Ram Jully Slam Govt Over Administrative Pressure in Bundi

निकाय बोर्ड गठन पर बूंदी में गरमाई सियासत: गोविंद डोटासरा और जूली ने साधा निशाना, पार्षदों पर दबाव का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 07:49 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

बूंदी पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय बोर्ड गठन को लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर निर्वाचित पार्षदों को पुलिस-प्रशासन के जरिए प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Civic Elections Drama Dotasra and Tika Ram Jully Slam Govt Over Administrative Pressure in Bundi
डोटासरा-जूली ने बूंदी से उठाया निकाय चुनाव का मुद्दा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बूंदी में निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर प्रदेश में जारी सियासी खींचतान के बीच शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बूंदी पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा और राज्य सरकार पर निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने तथा पुलिस-प्रशासन के कथित इस्तेमाल को लेकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि जिन निकायों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहां बोर्ड बनाने को लेकर ज्यादा राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित और बहुमत वाले निकायों के पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


डोटासरा ने दावा किया कि कई स्थानों से पार्षदों को डराने-धमकाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के प्रयासों की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कहीं कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है तो कहीं प्रतिष्ठानों की जांच या नाप-जोख के जरिए दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से इन मामलों को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और डीजीपी स्तर तक शिकायतें पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन


'जनता ने वोट देकर चुना, अब दबाव क्यों?'
डोटासरा ने कहा कि चुनाव में जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पार्षदों को चुनती है। ऐसे में चुनाव के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर किसी भी तरह का दबाव लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जरूरत पड़ रही है, वहां धनबल और जहां जरूरत समझी जा रही है, वहां प्रशासनिक दबाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से बोर्ड गठन की प्रक्रिया के पक्ष में है और निर्वाचित पार्षदों को अपनी राजनीतिक इच्छा के अनुसार निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुर के मामले का भी किया जिक्र
डोटासरा ने अपने संबोधन में भरतपुर के एक मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक निर्दलीय प्रत्याशी पर चुनाव से हटने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यापारी के प्रतिष्ठान के सामने बुलडोजर पहुंचाकर नाप-जोख की कार्रवाई की गई और बाद में उसने नामांकन वापस ले लिया। डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के वोट और निर्वाचित प्रतिनिधि के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता के दबाव से राजनीतिक निर्णय प्रभावित नहीं होने चाहिए।

ये भी पढ़ें-  मासूमों से हैवानियत पर सख्त एक्शन: पॉक्सो कोर्ट ने दोषियों को दी 10 साल के कठोर कारावास की सजा, लगाया जुर्माना


जूली बोले- पुलिस के दबाव में बोर्ड बनाना गलत
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बोर्ड गठन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा कि निकायों में बहुमत जुटाने के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ पहले भी होती रही है, लेकिन निर्वाचित पार्षदों पर पुलिस या प्रशासन का दबाव बनाया जाना उचित नहीं है। जूली ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पार्षदों को पुलिस के जरिए प्रभावित करने और उठाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव जीतकर आए पार्षदों पर ही दबाव बनाया जाएगा, तो फिर चुनाव कराने का उद्देश्य क्या रह जाएगा। जूली ने कहा कि जनता ने अपने मत से पार्षदों को चुना है और बोर्ड गठन के दौरान भी उनकी स्वतंत्र राजनीतिक इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। 19 सितंबर को जूली ने एक अन्य निकाय मामले में भी निर्वाचित पार्षदों को पुलिस-प्रशासन के दबाव में उठाने के आरोपों को लेकर इसी तरह सवाल उठाए।

चांदना परिवार से मिले डोटासरा-जूली
बूंदी दौरे के दौरान डोटासरा और जूली पूर्व मंत्री एवं हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माताजी सोहनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और चांदना परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डोटासरा-जूली ने बूंदी से उठाया निकाय चुनाव का मुद्दा..कहीं बुलडोजर की धमकी, कहीं होटल नापने की

डोटासरा-जूली ने बूंदी से उठाया निकाय चुनाव का मुद्दा..कहीं बुलडोजर की धमकी, कहीं होटल नापने की

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed