फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   case of theft in a shop rhe police detained two Minor's and recovered Rs 58 thousand

Bundi News: कोतवाली पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा, 58 हजार रुपए बरामद

Fri, 07 Mar 2025 07:17 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 07:17 AM IST
सार

Bundi: मीरा गेट स्थित सुहाना सुहाग बैंगल्स दुकान से 3 मार्च की रात चोरी हुई थी। चोर पीछे के गेट से घुसे और गल्ले में रखे 60 हजार रुपए व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से चोरी किए गए 58 हजार रुपए बरामद कर लिए।

विज्ञापन
case of theft in a shop rhe police detained two Minor's and recovered Rs 58 thousand
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बूंदी कोतवाली पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर की एक दुकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को डिटेन कर उनके पास से 58 हजार रुपए बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को डिटेन किया।
विज्ञापन


कैसे हुई चोरी?
4 मार्च 2025 को फरियादी अरशद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मीरा गेट स्थित सुहाना सुहाग बैंगल्स दुकान से 3 मार्च की रात चोरी हुई थी। चोर पीछे के गेट से घुसे और गल्ले में रखे 60 हजार रुपए व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से चोरी किए गए 58 हजार रुपए बरामद कर लिए। हालांकि, सीसीटीवी डीवीआर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों को न्यायालय किशोर बोर्ड, बूंदी के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed