फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi-woman-dies-after-black-cobra-bite-karwar-sahan-village

राजस्थान न्यूज: भैंसों को चारा डालने खेत गई थी महिला, ब्लैक कोबरा ने डसा; इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Oct 2026 03:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

बूंदी के करवर थाना क्षेत्र के सहण गांव में खेत पर भैंसों को चारा डालते समय जहरीले सांप के डसने से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ब्लैक कोबरा के डसने के बाद महिला को गंभीर हालत में कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन
bundi-woman-dies-after-black-cobra-bite-karwar-sahan-village
कोबरा। फाइल फोटो

विस्तार

बूंदी जिले के करवर थाना क्षेत्र स्थित सहण गांव में खेत पर भैंसों को चारा डालते समय जहरीले ब्लैक कोबरा के डसने से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में महिला को उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सहण निवासी भरोसी बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


खेत में चारा डालते समय डसा
परिजनों ने बताया कि बुधवार को भरोसी बाई खेत पर भैंसों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद ब्लैक कोबरा ने उसके हाथ में काट लिया। डसे जाने के बाद महिला ने सांप को अपने हाथ से हटाकर दूर फेंक दिया। इसके बाद उसने तुरंत परिजनों को आवाज लगाई और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
महिला के देवर हंसराज ने बताया कि आवाज सुनकर जब परिजन दौड़कर पहुंचे तो सांप वहीं पर बैठा हुआ था। परिजन गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जन आधार जरूरी

पांच वर्ष पहले हुई थी पति की मौत
जानकारी के अनुसार भरोसी बाई के तीन बच्चे हैं। महिला के पति का करीब पांच से छह वर्ष पहले निधन हो चुका था। पति के निधन के बाद से वही अपने तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed