फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bull entered in Teej Sawari in Sikar many injured

Rajasthan: सीकर में तीज की सवारी में घुसा सांड, अफरा-तफरी मची, कई घायल

Mon, 01 Aug 2022 08:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 01 Aug 2022 08:07 AM IST
सार

तीज की सवारी में एक बार फिर नगर परिषद की लापरवाही सामने आई। तीज की सवारी में एक सांड घुस गया। जिसने कई लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bull entered in Teej Sawari in Sikar many injured
सीकर में तीज की सवारी में घुसा सांड - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर में तीज की सवारी में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए लेकिन उनकी सारी खुशी काफूर हो गई। जैसे ही सवारी नेहरू पार्क के पास पहुंची तो भीड़ में एक सांड घुस गया और उत्पात मचा दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांड ने कई लोगों को टक्कर मार दी। ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांड की टक्कर से कई लोगों के मामूली चोटें आई हैं। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस की मदद से घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दो पुलिसकर्मियों ने सांड को हटाने का प्रयास किया तो उनके भी चोटें आईं। इस घटना के बाद नगरपरिषद की लापरवाही सामने आई। इससे पहले ईद की नमाज में भी सांड घुस गया था।

विज्ञापन


नगपरिषद सभापति जीवण खां ने कहा कि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनको नोटिस दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed