{"_id":"63da60ab12c96425093115cb","slug":"budget-2023-disappointed-rajasthan-says-mp-hanuman-beniwal-rlp-news-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद बेनीवाल बोले- बजट में आंकड़ों का मायाजाल, राजस्थान को एक बार फिर किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद बेनीवाल बोले- बजट में आंकड़ों का मायाजाल, राजस्थान को एक बार फिर किया निराश
Wed, 01 Feb 2023 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:22 PM IST
सार
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में राजस्थान को एक बार फिर निराशा किया है। बजट में किसान कर्ज माफी, एमएसपी पर कानून बनाने और रोजगार की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आरएलपी अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट में राजस्थान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी, किसान कर्ज माफी, एमएसपी पर कानून बनाने और रोजगार का स्थाई रोडमैप बनाने की कोई बात बजट में नहीं है।
विज्ञापन
सांसद बेनीवाल ने कहा कि सरकार हर साल बजट को शानदार बताती है। इस बार के बजट में आयकरदाताओं को 5 लाख की छूट को सात लाख किया गया है यह ठीक है, लेकिन ये 10 लाख होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए सूखे का पैकेज दिया है क्योंकि वहां चुनाव हैं। चुनाव तो राजस्थान में भी हैं, लेकिन प्रदेश का नाम भी नहीं लिया गया, इससे राजस्थान के किसानों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में आंकड़ों का माया जाल है जिसमें देशवासियों को उलझा कर रख दिया है। सरकार सिर्फ बात कर रही है, लेकिन ये बजट देश को आगे ले जाने वाला नहीं है।
विज्ञापन