{"_id":"5e20def78ebc3e4b15189681","slug":"bsf-starts-annual-sard-hawa-operation-near-india-pakistan-border-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पाक सीमा के पास बीएसएफ ने शुरू किया वार्षिक 'सर्द हवा' अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पाक सीमा के पास बीएसएफ ने शुरू किया वार्षिक 'सर्द हवा' अभियान
Fri, 17 Jan 2020 03:38 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के साथ लगती पश्चिमी सीमा पर सतर्कता बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को राजस्थान में अपना वार्षिक ‘सर्द हवा’ अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत, क्षेत्र में घने कोहरे के कारण वर्ष के इस समय के दौरान सीमा पार से घुसपैठ की संभावना बढ़ने पर गश्त और बल की शक्ति बढ़ा दी जाती है। यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
बल के पुलिस उप महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी करना है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास के दौरान जवानों को आधुनिक तकनीकों, नए उपकरणों व हथियारों के इस्तमाल, सीमावर्ती इलाकों में लोगों से संपर्क बढ़ाने, पुलिस से समन्वय करने आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन