{"_id":"6450c09a0807cd58d70cde95","slug":"bsf-killed-two-infiltrators-infiltrating-indian-border-in-barmer-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठिए बीएसएफ ने किए ढेर, बाड़मेर में हेरोइन की खेप लेकर घुसे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठिए बीएसएफ ने किए ढेर, बाड़मेर में हेरोइन की खेप लेकर घुसे थे
Tue, 02 May 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 01:20 PM IST
सार
बाड़मेर के पुलिस एएसपी सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुनाबाव-गडरा रोड बॉर्डर पर दो घुसपैठियों को बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए मार गिराया है।
विज्ञापन
बाड़मेर मुनाबाव-गडरा रोड बॉर्डर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के मुनाबाव-गडरा रोड बॉर्डर पर बीती रात भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे दो पाक घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही कि दोनों घुसपैठिए हेरोइन की खेप लेकर तारबंदी को पार कर भारत में घुसे थे। जानकारी मिलने पर बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बाड़मेर के पुलिस एएसपी सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो घुसपैठियों को बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए मार गिराया है। उन्होंने कहा- मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। जानकारी के मुताबिक गडरारोड थाना इलाके के मुनाबाव भारत-पाक बॉर्डर की तारंबदी पार कर भारत सीमा में घुस गए। इस दौरान बाड़मेर वाला पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंदर घुसते देख लिया। इस पर जवानों ने चेताया और ललकारा। जब घुसपैठिए नहीं रुके, तो जवानों ने दोनों घुसपैठियों को गोली मार कर वहीं पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
घुसपैठिए हेरोइन की खेप लेकर भारतीय सीमा के अंदर घुसे
ऐसा बताया जा रहा है कि घुसपैठिए हेरोइन की खेप लेकर भारतीय सीमा के अंदर घुसे थे। वहीं, जवानों के अधिकारियों को सूचना देने के बाद बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घुसैपठियों के शवों की तलाशी ली गई है। साथ-साथ जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कैसे हुआ घटनाक्रम ?
बीती रात को बीएसएफ के जवान हमेशा की तरह चाक-चौबंद तरीके से ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान आधी रात बाद दो घुसपैठिए तारबंदी क्रॉस कर भारत सीमा में घुस गए। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं रुकने पर गोली मार दी।