{"_id":"6377c3c415c5347502387028","slug":"brutal-murder-of-lover-couple-in-udaipur-police-suspects-honour-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double Murder: जंगल में मिली युवक-युवती की लाश, दोनों के प्राइवेट पार्ट से दरिंदगी, ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: जंगल में मिली युवक-युवती की लाश, दोनों के प्राइवेट पार्ट से दरिंदगी, ऑनर किलिंग की आशंका
Fri, 18 Nov 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:12 PM IST
सार
उदयपुर जिले के केला बावड़ी के जंगल में प्रेमी युगल के शव नग्न अवस्था में हैं। दोनों के सिर को पत्थर से बुरी तरह से कुचला गया है। वहीं, युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया और युवती के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किए गए हैं। पुलिस इस मामले को ओनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगल में शुक्रवार को युवक-युवती के शव मिले। दोनों के शव नग्न अवस्था में थे और उनकी हत्या बुरी तरह से की गई है। उनके सिर को पत्थर से कुचला गया है। युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया, युवती के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से वार के निशान हैं।
विज्ञापन
युवक-युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि युवक-युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। दोनों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग के कारण हुई रंजिश भी हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान राहुल मीणा (30) पिता चतर सिंह मीणा निवासी जावरमाइंस और युवती बड़गांव पंचायत समिति के मदार निवासी सोनू (28) पिता भूर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। की हत्या हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल और सोनू दोनों 15 नवंबर से घर से लापता थे। पुलिस को दोनों के शव मजावद-उबेश्वर जी मार्ग पर केला बावड़ी के जंगल में मिले हैं।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग की आशंका क्यों?
ऑनर किलिंग की आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि युवक मीणा और युवती राजपूत समाज से है। दोनों 15 नवंबर से लापता थे, ऐसे में शक जताया जा रहा है कि परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मिलने पर उनकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। जिस तरह से दोनों के प्राइवेट पार्ट पर दरिंदगी दिखाई गई है, यह भी इसका एक कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से सूबत जुटाए गए हैं।