{"_id":"1d780d7c-61ff-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"brother-raped-his-maternal-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में युवक ने किया बहन से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में युवक ने किया बहन से दुष्कर्म
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार करते हुये अपनी ही ममेरी बहन को दुष्कर्म का शिकार बनाया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने अपनी बहन से दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसे जान से मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
पहले तो आरोपी ने पीड़िता को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता का गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश भी की। पीड़िता को गुरुवार सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता भरतपुर की रहने वाली है और 13 जनवरी से गुम हो गई थी। तब से घरवाले उसे ढूंढ रहे थे। 16 तारीख को परिजनों को उसके एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। उसके बाद यह शर्मनाक घटना सामने आई।
विज्ञापन