Ajmer: छेड़छाड़ का विरोध किया तो जेठ ने जादू टोने से वश में कर दुष्कर्म करने की दी धमकी, मामला दर्ज
महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जादू टोना से वश में करने की धमकी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के केकड़ी में गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने की मंशा से जादू टोना करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने जेठ पर जादू टोना कर वश में करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से हड्डियां और आलपीन जब्त की है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला ने बताया कि एक महीने पहले उसके जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी ने जाने से पहले वह जादू टोना कर दुष्कर्म करने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि 18 अप्रैल को घर से बाहर निकलते ही उसे चक्कर आने लगे। परिवार के सदस्यों ने घर के आसपास की तलाशी ली तो घर के बाहर दरवाजे के नजदीक मिट्टी खुदी हुई मिली। जब मिट्टी हटाई गई तो वहां से रंग में भरी हड्डियां, आलपिने और खोपड़ी मिली।