फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   brother in law stabbed in Alwar when Husband came to convince the angry wife in-laws

Rajasthan: नाराज पत्नी को ससुराल मनाने पहुंचा पति, साले ने पेट में चाकू घोंपा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 10 Jul 2022 12:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:31 PM IST
सार

पति का कहना है कि झगड़ा होने के बाद उसकी पत्नी पैसे और मोबाइल लेकर घर से चली गई। जब वह ससुराल उसे लेने पहुंचा तो साले उससे लड़ने लगे। इसी दौरान उन्होंने चाकू मार दिया।

विज्ञापन
brother in law stabbed in Alwar when Husband came to convince the angry wife in-laws
घायल पति - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के निकट गोलेटा गांव में साले ने जीजा को चाकू मार दिया। पति अपने पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था। घायल जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद अलवर, फिर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भरतपुर के सीकरी में आरदूका गांव का है। परिवार की महिलाओं में आपस में झगड़ा होने पर महिला नाराज होकर पीहर चली गई। अलवर के गोलेटा गांव निवासी जमशेद अपनी पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंचा तो साले आरिफ और आबिद सहित तीन लोगों ने मारपीट की। इसी बीच साले ने जीजा को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


घायल जमशेद ने बताया कि शनिवार दोपहर को परिवार में छोटे भाई की बहू से उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी मोबाइल और घर से 21 हजार रुपए लेकर चली गई। मैं ससुराल उसे लेने गया। जिसपर साले मुझसे लड़ने लगे कि अपने भाई को कुछ नहीं कहते हो केवल पत्नी को डांटते हो। इस दौरान वो मारपीट पर उतर गए। साले आरिफ व आबिद सहित तीन जनों उसे पकड़ लिया। आरिफ ने उसके पेट में चाकू मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जमशेद ने बताया कि उसका निकाह भी नहीं कराया गया केवल उसके साथ लड़की को भेज दिया गया था। अब पता लगा कि उसकी पहले भी कहीं शादी कर दी थी। वहां से भी पैसे लेकर चली गई थी। उसके बाद मुझसे शादी कराई गई। शादी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। निकाह तक नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed