फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother in law raped sister in law after drinking intoxicating cold drink in Jaipur

Rajasthan: नौकरी का झांसा देकर देवर ने भाभी के साथ किया रेप, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो

Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर भाभी के साथ रेप किया। वीडियो और फोटो खींच डॉक्यूमेंट्स पर भी साइन करा लिए। 

विज्ञापन
Brother in law raped sister in law after drinking intoxicating cold drink in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर भाभी के साथ रेप किया। यहां तक की बेहोशी की हालत में उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर कुछ डॉक्यूमेंट्स पर महिला के साइन करा लिए। अब ब्लैकमेल कर रहा है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रिश्ते में लगता है देवर
मालवीय नगर निवासी एक 34 साल की महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, पास में घर होने की वजह से रिश्ते में लगने वाले देवर का महिला के घर आना-जाना था। आरोपी ने करीब 11 माह पहले भाभी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। महिला को नौकरी की जरुरत थी, लिहाजा वह तैयार हो गई। आरोप है कि देवर उसे बजाज नगर के पास महावीर नगर ले गया। एक मकान में ले जाकर देवर ने उन्हें पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। 
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में किया रेप
आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद देवर ने उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उसके बाद फोटो भी खींच लिए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से डॉक्यूमेंट्स भी साइन करा लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed