Rajasthan: फेरे के बाद दूल्हे संग परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन, शिक्षक और छात्र रह गए हैरान
बीकानेर के बिनानी कन्या महाविद्यालय में जब सजी धजी दुल्हन परीक्षा देने पहुंची तो सब एक बार चौंक गए। बीए की छात्रा अपने विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के बिनानी कन्या महाविद्यालय में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे के संग परीक्षा देने पहुंची। कॉलजे में दूल्हा-दुल्हन को देखकर सब चौंक गए। विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने पहुंची थी।
श्रीकोलायत उपरला बास निवासी झमण लाल पंचारिया के पुत्र श्रीराम पंचारिया की शादी बीकानेर के जवाहर नगर निवासी मनमोहन जाजड़ा की पुत्री कुसुम से तीन जुलाई को हुई। विदाई के दिन दुल्हन कुसुम की परीक्षा थी। ऐसे में तय हुआ कि विदाई से पहले कुसुम एग्जाम देने जाएगी और उसके बाद ही विदाई की रस्म अदा की जाएगी।
दुल्हन के चाचा भाजपा के युवा नेता मनोज जाजड़ा ने बताया कि कुसुम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह पढ़ाई में घर मे सबसे होशियार है। सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' के विजन को उनकी भतीजी ने साकार करते हुए शादी के मंडप के बाद विदाई लेने से पहले बीए की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा पहुंची। दुल्हन कुसुम के इस निर्णय पर परिजनों और ससुराल पक्ष से खूब सहयोग मिला।