{"_id":"61fe0daf5284a9091e7349e5","slug":"bride-and-groom-bindori-ceremony-in-bundi-police-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: धूमधाम से घोड़ी पर निकले दूल्हे राजा...यहां दूल्हे और दुल्हन की बिंदौरी निकालना चुनौती था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: धूमधाम से घोड़ी पर निकले दूल्हे राजा...यहां दूल्हे और दुल्हन की बिंदौरी निकालना चुनौती था
Sat, 05 Feb 2022 11:10 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:10 AM IST
सार
गांवों में ऑपरेशन समानता का असर दिखने लगा है। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हा और दुल्हनों की बिंदौरी निकाली जा रही है। कमजोर वर्ग के लोगों को बराबरी का सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दूल्हे की बिंदौरी का स्वागत करते पुलिस अफसर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक समय था जब बूंदी के कुछ गांव में कमजोर वर्ग के दुल्हा और दुल्हन की बिंदौरी निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था। अगर कोई ऐसा करता तो गांव के दबंग उसके साथ मारपीट तक कर देते थे। हाल ही ऐसे कई मामले सामने आने के बाद पुलिस ने ऐसे गांव को सूची तैयार की और ऑपरेशन समानता की शुरुआत की। इसका असर अब गांव में दिखने लगा है, लेकिन बिंदौरी निकालने के समय कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को भी उसमें शामिल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लीलेडा व्यासान थाना तालेड़ा क्षेत्र में दुल्हे लोकेश मेघवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण मेघवाल की घोड़ी पर बैठा कर धूमधाम से गांव में बिंदौरी निकाली गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी तालेड़ा कमल कुमार मीणा, सीओ के पाटन, शंकरलाल मीणा, तालेड़ा थाने के इंचार्ज दिग्विजय सिंह, बीट कॉन्स्टेबल और समानता समिति के सदस्य मौजूद रहे। दूल्हे की बारात आज शनिवार को गांव जलोदी जाएगी। यहां उसका विवाह रोशन पुत्री कल्याण जी के साथ होगा। विवाह कार्यक्रम में समानता समिति के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भाई बहन की एक साथ निकाली बिंदौरी
गांव संगावदा थाना सदर क्षेत्र में दुल्हे सोनू पुत्र रामस्वरूप मेघवाल और दुल्हन पूजा पुत्री रामस्वरूप मेघवाल भाई बहन की भी घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से गांव में बिंदौरी निकाली गई। इसमें वृताधिकारी वृत बूंदी हेमंत कुमार, थानाधिकारी सदर अरविंद भारद्वाज और बीट कॉन्स्टेबल के साथ समानता समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। दुल्हे सोनू की बारात आज शनिवार को पाटन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
23 जनवरी से ऑपरेशन समानता की शुरुआत
एसपी जय यादव ने बताया की बूंदी में 23 जनवरी से ऑपरेशन समानता की शुरुआत की गई है। इसमें ऐसे गांवों की सूची बनाई गई है जहां आज तक विवाह के समय कमजोर वर्गों के दुल्हा और दुल्हन की घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी नहीं निकाली गई हो। ऐसे सभी गांव में समानता समितियों का गठन किया गया है और गांव के लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। सभी वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर गांव में समानता का अधिकार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।