फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Boyfriend shoots girlfriend in Pali then commits suicide 

रिश्ते का खूनी अंत: प्रेमी ने प्रेमिका के सिर में मारी गोली, फिर की खुदकुशी, वजह- ब्लैकमेल, शादी से इनकार और शक

Sat, 09 Apr 2022 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में छगन ने लिखा- ममता के लिए मैंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया, लेकिन उसने धोखा दिया। अब वह परेशान करने लगी है। ब्लैकमेल कर रही है, अब मारूंगा और मरूंगा...

विज्ञापन
Boyfriend shoots girlfriend in Pali then commits suicide 
अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गाली मार ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे तीन कारण निकलकर सामने आए हैं। पहला महिला अपने प्रेमी को किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। दूसरा प्रेमिका की मां ने बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराने से मना कर दिया था। तीसरा प्रेमी को प्रेमिका पर शक था कि वह किसी और से प्यार करती है।  

विज्ञापन

मामला पाली के औद्योगिक थाना इलाके के सुभाष नगर एक का है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम ने सुभाष नगर एक में रहने वाली 23 वर्षीय ममता पुत्री सुखदेव बंजारा को गाली मार दी। मामले में पुलिस ने अनिल और मुकेश नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दोनों छगन को ममता के घर छोड़कर गए थे।

पुलिस को मृतक छगन की जेब में सुसाइड भी नोट मिला। जिसमें उसने ममता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी बुगलाल मीणा, सीओ सिटी अनिल सारण, कोतवाल सुरेश चौधरी, ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी विक्रम सांदू, औद्योगिक नगर थानाप्रभारी निरमा विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के आते ही बचने के लिए घर से बाहर भागी ममता 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नौ बजे छगन सुभाष नगर एक में रहने वाली अपनी प्रेमिका ममता के घर पहुंचा। वह हाथ में पिस्टल लेकर ममता को जान से मारने की नियत से घर में घुसा था। इस दौरान ममता अपने परिजनों के साथ नवरात्र का उपवास खोल रहे थी। छगन के हाथ में पिस्टल देख वह घबरा गई और बाहर की तरफ भागी। कुछ देर बार छगन ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर में गोली मार दी।

गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी छगन ने खुद के सिर में भी गोली मार ली, जो उसके सिर से आर-पार हो गई। दोनों को बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता मृत घोषित कर दिया। वहीं छगन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन

मृतका की मां बोली- शादी से मना किया तो गोली मारी 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छगन शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही है। मृतका ममता की भी दो बार शादी हो चुकी है। दूसरे पति से रिश्ता खत्म कर वह अपने मायके में ही रही थी। मृतका की मां ने बताया कि छगन उसकी बेटी ममता से से शादी करना चाहता था। वह रिश्ता लेकर घर भी आया था, लेकिन दो बच्चों के पिता से वह अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती थी। इस कारण उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ममता की गोली मार कर हत्या कर दी और खुद की भी जान ले ली। 

छगन को था किसी और से प्रेम प्रसंग होने का शक
छगन और ममता करीब पांच साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। छगन हलवाई और ममता केटरिंग का काम करती थी। छगन को ममता पर शक था कि वह किसी और से भी प्यार करती है। इसे लेकर फोन पर दोनों में कई बार झगड़ा होने की बात भी सामने आई है। ममता के शादी नहीं करने और किसी और से प्रेम प्रसंग होने से नाराज होकर छगन ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

छगन की जेब से मिले सुसाइड नोट में क्या? 
पुलिस को छगन की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि ममता के लिए मैंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया, लेकिन उसने धोखा दिया। अब वह परेशान करने लगी है। ब्लैकमेल कर रही है, अब मारूंगा और मरूंगा...।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed