फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bomb found near jodhpur airport

जोधपुर एयरपोर्ट पर मिले दो बम, मचा हड़कंप

Tue, 21 Apr 2015 06:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Apr 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bomb found near jodhpur airport

राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे के पास दो जिंदा बम मिलने की खबर से एयरपोर्ट और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में जोधपुर पुलिस व सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों बमों को कब्जे में ले लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जोधपुर में सोमवार को मोर्टार मिलने की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि मंगलवार को फिर दो बम मिल गए। इस बार एयरपोर्ट से सौ मीटर दूरी पर स्थित पाबुपूरा रोड पर नाले के पास खुले में दो और बम मिलने से हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेना को बुलवाया। यह बम सोमवार को गार्डन के पास मिले बम जैसे ही हैं। सोना व पुलिस ने दो दिन में तीन बम मिलने की घटना को गम्भीर माना है। जानकारों के अनुसार जोधपुर में 15 दिन में बम मिलने की तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed