फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bodies of four laborers found in water tank in Jodhpur all drowned while bathing

Rajasthan: जोधपुर में हौद में मिले चार मजदूरों के शव, नहाने के समय डूबने की आशंका

Fri, 17 Jun 2022 11:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 17 Jun 2022 11:53 AM IST
सार

जोधपुर के एक आहार पशु फैक्ट्री के चार मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Bodies of four laborers found in water tank in Jodhpur all drowned while bathing
चार मजदूरों की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पीछे स्थित हौद में चार मजदूरों के शव मिले। बताया जा रहा है कि चारों नहाने के लिए शाम को हौद में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन


मथानिया पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात को चौपासनी गांव स्थित चौधरी पशु आहार फैक्ट्री के पीछे कृषि विभाग की भूमि पर बने पानी के हौद से चार शव मिले। पुलिस ने शवों को हौद से बाहर निकलवाया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सभी मृतक बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। वे जोधपुर की ही चौधरी पशु आहार फैक्ट्री में काम करते थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान साजयाली, थाना पंचपदरा के 21 साल के दीपाराम (पुत्र मालाराम जाट), साजयाली, थाना पंचपदरा के ही 19 वर्षीय दिनेश (पुत्र पत्ताराम), कालेवा निवासी 20 साल के ओमाराम (पुत्र स्वरूप राम) और डंडाली थाना सिणधरी निवासी 22 साल के मदन (पुत्र भगवाना राम) के रूप में हुई है। सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed