फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP targets CM Gehlot for student dies due to teacher beating in Jalore

Rajasthan: शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत, क्षेत्र में इंटरनेट बंद, सीएम की पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा

Sun, 14 Aug 2022 10:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 14 Aug 2022 10:36 AM IST
सार

जालोर में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत का जिम्मेदार भाजपा ने गहलोत सरकार को ठहराया है। सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
BJP targets CM Gehlot for student dies due to teacher beating in Jalore
सतीश पूनिया, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media

विस्तार

जालोर में शिक्षक की पिटाई से एक दलित बच्चे की मौत पर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाएगा। वहीं उन्होंने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने शोक जताते हुए कहा कि सायला थाना क्षेत्र में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मृत्यु दुखद है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध हत्या और एससी /एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले के त्वरित जांच और दोषी को जल्द सजा दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।
विज्ञापन




इंटरनेट बंद
जालोर में दलित छात्र की पिटाई के बाद मौत के मामले में माहौल के बिगाड़ने और कई संघठन के विरोध की आशंका के चलते इन्टरनेट बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में इंटरनेट आगामी आदेश तक बंद रहेगा। वहीं कलेक्टर और एसपी मृतक छात्र के घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा मामले को लेकर गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, वसुंधरा राजे और सांसद दीया कुमारी ने इस घटना को शर्मसार बताया है। इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। 


इस घटना का जिम्मेदार कौन है-पूनिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर सीएम गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जालोर के नौ साल के विद्यार्थी इंद्र मेघवाल की ऐसी क्या गलती थी कि उसे पीटकर गहरे जख्म दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है ?


जल्द से  जल्द न्याय दिलाया जाए-राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि जालोर में मासूम इंद्र की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। देश को आजाद हुए भले ही 75 साल हो गए, लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता अब भी बदली नहीं है। मैं राजस्थान को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द इंद्र को न्याय दिलाने की मांग करती हूं।


दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई
प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। प्रदेश में कभी स्कूल में छात्रा से रेप तो कभी विद्यार्थी के साथ मारपीट होना विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जानी चाहिए।



अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट कर लिखा कि घृणित मानसिकता से पिटाई करके छात्र इंद्र मेघवाल की मौत की घटना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस के विफल कानून व्यवस्था में दलित अत्याचार आए दिन चरमोत्कर्ष पर पहुंच रहा है।अपार दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सहायता और विकृत मानसिकता के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed