Rajasthan: प्रवासी संवाद में गरजे प्रदेशाध्यक्ष, बोले- मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक और राजस्थान में बनेगी सरकार
पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की पिछले दिनों रैलियों से भाजपा का कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मिशन-2023 शुरू हो चुका है। इसमें हिस्सा लेने राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी बेंगलुरु पहुंचे और प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, कर्नाटक-राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बेंगलुरु के दौरे पर हैं। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया। सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत नया इतिहास बनाएगी और डबल इंजन की भाजपा सरकार कर्नाटक को विकास में और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।
भाजपा की जीत के लिए प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान
प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रम में अरुण सिंह, सतीश पूनियां, कर्नाटक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीवी राजेश, भाजयुमो के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संबोधित करते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिये प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान किया। अरुण सिंह ने कहा- प्रवासी राजस्थानियों की कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत में प्रमुख भूमिका होगी, फिर बीजेपी राजस्थान में भी जीत का नया इतिहास बनाएगी।
राजगढ़-सादुलपुर परिषद के सदस्यों और प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स से संवाद
इससे पहले सतीश पूनिया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरु में राजगढ़-सादुलपुर परिषद के सदस्यों के साथ संवाद किया। फिर हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ' मन की बात' कार्यक्रम को बीबी हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ सुना।
कार्यक्रम में राजस्थान से प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तेजराज सोलंकी भी मौजूद रहे।