{"_id":"626a894c37fd625929147604","slug":"bjp-state-president-poonia-wrote-a-letter-to-mp-and-haryana-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने मप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सूखे चारे से प्रतिबंध हटाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने मप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सूखे चारे से प्रतिबंध हटाने की मांग
Thu, 28 Apr 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Apr 2022 06:02 PM IST
सार
सतीश पूनिया ने पत्र में कहा कि इस साल राजस्थान में चारे की भयंकर कमी है। इस कारण से प्रदेश के पशुधन पर खतरा मंडरा रहा है। मप्र और हरियाणा सरकार ने सीमावर्ती जिलों से तुड़ी और पराली (सूखा चारा) के राजस्थान में जाने पर रोक लगा दी है। इसे हटाने पर विचार करें।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तुड़ी और पराली पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पूनिया ने पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने राजस्थान के पशुधन की रक्षा के लिए तुड़ी और पराली (सूखा चारा) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
डॉ. पूनिया ने अपने लिखे पत्र में कहा कि इस साल राजस्थान में चारे की भयंकर कमी है। इस कारण से प्रदेश के पशुधन पर खतरा मंडरा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने सीमावर्ती जिलों से तुड़ी और पराली (सूखा चारा) के राजस्थान में जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
कई साल से मप्र से सूखा चारा राजस्थान आता रहा है। इसमें मप्र सरकार का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। इस कारण मेरा आपसे निवेदन है कि राजस्थान के पशुधन की रक्षा के लिए प्रतिबंध हटाने का प्रयास करें। इसी तरह की मांग पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की है।
विज्ञापन