फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP released helpline number for students trapped in Ukraine

Russia Ukraine war: यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मदद लेने के लिए 24 घंटे कर सकते हैं कॉल 

Mon, 28 Feb 2022 06:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 28 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान भाजपा ने यूक्रेन में फंसे राजस्थानी लोगों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। मदद के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे कॉल की जा सकती है। हमारा प्रयास है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की वतन वापसी में मदद कर सकें। 

विज्ञापन
BJP released helpline number for students trapped in Ukraine
भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानियों और विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी में सहायता के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नंबर जारी कर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि इसके जरिए भाजपा यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद करने का हरसंभव प्रयास करेगी। यूक्रेन में फंसे बच्चे या उनके परिजन हेल्पलाइन नंबर 8929208080 पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन से प्रवासी भारतीयों और प्रवासी राजस्थानियों को वापस लाने के लिए मिशन गंगा की शुरुआत की है। इसके लिए भारतीयों को वापस लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए पीएम मोदी ने रोमानिया, पोलैंड और टोक्यो की सरकारों से बात की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतियाराज सिंधिया, किरण रिजूजू और जनरल वीके सिंह को मिशन गंगा की जिम्मेदारी देकर भेजा है।  
विज्ञापन


पूनिया ने बताया कि राजस्थान भाजपा ने यूक्रेन में फंसे राजस्थानी लोगों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों के परिजनों के कॉल और व्हाटसअप मैसेज हमारे पास आ रहे हैं। इन सूचनाओं को एकत्रित कर केंद्रीय टीम के साथ निरंतर संपर्क और संवाद किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे लोगों की मदद के लिए चालू रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि हम लोग राज्य के सभी जिलों में एक-एक संयोजक बनाकर, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ भी संपर्क में रहेंगे। जिलेवार विद्यार्थियों के आंकड़े एकत्रित करेंगे और सूचना के आधार पर सहायता उपलब्ध करवाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे काम को केंद्रीय स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे प्रभारी के तौर पर देख रहे हैं।  प्रदेश भाजपा की हेल्पलाइन टीम भी लगातार उनके संपर्क में रहेगी। 


हेल्पलाइन शुभारंभ के मौके पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नवनीत सिंह राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed