{"_id":"5ee3807c8ebc3e42e303e0dd","slug":"bjp-rajasthan-state-president-satish-punia-responded-to-congress-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं
Fri, 12 Jun 2020 06:47 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया
- फोटो : ANI
देश के कई राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। फिलहाल राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस का कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं है, जो भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है, जो मोदी जी की नीतियों में विश्वास रखता है, जो कांग्रेस की नकारा सरकार को लात मारना चाहता है, हम उसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
,
पूनिया ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा, 'पिछले कई दिनों से राजस्थान में मुख्यमंत्री जी की पहल पर एक पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है, मामला राज्यसभा के चुनाव का है। पिछले कई दिनों में अनेक बार अनर्गल सी बातें एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति ने कहीं हैं।
विज्ञापन
दरअसल कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त और उन्हें बरगलाने का आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
विज्ञापन