फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP protest in Bikaner protesters made Chief Engineer sit in sun regarding power cut

Rajasthan: बिजली कटौती को लेकर भाजपा का प्रदेशव्यापी आंदोलन, मुख्य अभियंता को आधे घंटे धूप में बिठाए रखा

Fri, 29 Apr 2022 03:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 29 Apr 2022 03:39 PM IST
सार

राजस्थान में बिजली संकट का मुद्दा गहराते जा रहे है। इसको लेकर बीकानेर में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अभियंता के कार्यालय में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
BJP protest in Bikaner protesters made Chief Engineer sit in sun regarding power cut
बीकानेर में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में बिजली संकट के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पूरे राजस्थान के डिस्कॉम दफ्तरों पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस बीच बीकानेर में प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में घुस कर तोड़फोड़ की। भाजपा नेताओं ने करीब आधे घंटे तक मुख्य अभियंता को तपती घूप में बिठाए रखा। 

विज्ञापन


बीकानेर के डिस्कॉम परिसर के खुले आसमान के नीचे जबरन बिठाकर भाजपा नेताओं ने मुख्य अभियंता को कहा कि इस भीषण गर्मी में आम जनता भी इस तरह से परेशान हो रही है। बिजली कटौती का मुद्दा लेकर प्रदर्शनकारियों ने पहले तो इनके दफ्तर में हंगामा मचाया और बाद में अभियंता को घकेलते हुए डिस्कॉम के खुले परिसर में ले आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली कटौती से आम जनता को तकलीफ हो रही है और बेफिक्र अधिकारी मजे से अपने एसी दफ्तरों में बैठे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बिजली ही नहीं पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के लोग इन दिनों पीने और सिंचाई के पानी की किल्लत भी झेल रहे हैं। सरकार के ऊर्जा मंत्री और बीकानेर के ही कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विधायक भंवर सिंह भाटी ने हाल ही में साफ कर दिया था कि ऐसे हालात में बिजली कटौती के अलावा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं है।  इस एलान के दूसरे ही दिन बीजेपी आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की तैयारी कर सरकार को घेरने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली संकट के लिए कोयला मंत्रालय जिम्मेदार
जोधपुर में बिजली संकट को लेकर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री व जोधपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि बिजली की खपत पिछले साल की अपेक्षा तीस फीसदी बढ़ गई है। ऐसा सभी प्रदेशों में हो रहा है। 15 रुपए प्रति यूनिट पर भी बिजली नहीं मिल रही है। गांवों में भी बिजली की आपूर्ति होती रहे, इसके लिए कटौती प्रारंभ की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के लिए भी बिजली दी जा सके।


उन्होंने माना कि बिजली संकट लेकिन हमारी सरकार, उर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं इस पर लगातार काम कर रहे हैं। कुछ दिनों में स्थितियां सामान्य होगी। वहीं डॉ. गर्ग ने कहा कि इसमें भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की भी गलती है। उनको पता है कि इस समय खपत ज्यादा होती है तो उत्पादन ज्यादा और निर्बाध होना चाहिए । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed