फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Parivartan Yatra begins from Sawai Madhopur JP Nadda attacks CM Ashok Gehlot

Rajasthan: अपराध, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को लेकर नड्डा का गहलोत पर हमला, परिवर्तन सभा में दिलाया ये संकल्प

Sat, 02 Sep 2023 07:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके मंत्री और विधायक देश को लूटने का काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ है। ईडी ने योजना से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों से 2.5 करोड़ की नगदी जब्त की है।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra begins from Sawai Madhopur JP Nadda attacks CM Ashok Gehlot
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आगाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा शनिवार को सवाई माधोपुर से शुरू हुई। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश में पूजा अर्चना के बाद यात्रा के रथ को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


इससे पहले दशहरा मैदान में हुई सभा को भाजपा जेपी नड्डा ने संबाधित करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कामों से भारत का विदेशों में भी डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के सान्निध्य में चांद पर चन्द्रयान उतारने में सफलता मिली है। किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि जमा कराई जा रही है। गरीबों को नि:शुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। मोदी सरकार के काम से देश के गरीब लोगों को संबल मिला है। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके मंत्री और विधायक देश को लूटने का काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ है। ईडी ने योजना से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों से 2.5 करोड़ की नगदी जब्त की है। गहलोत सरकार में दलित और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं कि गहलोत सरकार को हटाकर भारी मतों से भाजपा की सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार से आम जन परेशान है। युवा बेरोजगार है, किसानों के साथ वादा खिलाफी हुई है। झूठे वादे कर राजस्थान के किसानों को धोखा दिया गया है। पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य खराब किया गया है। महिला अत्याचार, चोरी, डकैती में राजस्थान नंबर वन बन गया है। ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।


परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, अरुण सिंह, राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रहलाद जोशी, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन राठौड़ समेत भाजपा के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed