फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp not declared candidate because of rss

संघ में दवाब में अटके भाजपा के उम्मीदवार

Sat, 15 Mar 2014 10:24 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
bjp not declared candidate because of rss

राजस्थान में भाजपा को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर संघ के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। संघ की पसंद की दस सीटों में से जयपुर शहर व ग्रामीण सीटें भी शामिल हैं।

विज्ञापन


संघ चाहता है कि संबंधित सीटों पर भाजपा संघ से नजदीक से जुड़े नेताओं को मौंका दे। साथ ही, चयन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के विधायकों का भी दखल बढऩे के कारण भाजपा को नाम तय करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सिफारिश करने में योग गुरू बाबा रामदेव भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने राजस्थान की दो सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को खड़ा करने की सिफारिश की है।

दावेदारों की संख्या ज्यादा

bjp not declared candidate because of rss

भाजपा अभी तक भी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। संघ और खुद के विधायकों के अलावा राजस्थान में सत्ता में होने के चलते सीटों पर दावेदारों की संख्या भी अधिक है।

इससे परेशानी करेला और नीमचढ़ा जैसा रूप लेती जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश लोकसभा की 25 में से करीब दस सीटों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अपनी ओर से चुने गए प्रत्याशियों को खड़े किए जाने का दबाव है।

राजस्थान भाजपा के ल‌िए अहम

bjp not declared candidate because of rss

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी सफलता को संघ पूरी तरह से अपनी जीत मान रहा है। इसे देखते हुए पिछले कुछ माह में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रदेश का दौरा भी किया था।

इस दौरे में उन्होंने राज्य की विभिन्न लोकसभा सीटों की जानकारी भी ली।

माना जा रहा है कि इन लोकसभा सीटों में से करीब दस पर संघ ने अपनी मर्जी के प्रत्याशियों को खड़ा करने का दबाव केंद्र और प्रदेश नेतृत्व पर बना रखा है।

विज्ञापन

संघ ने सौंपे अपने प्रत्याश‌‌ियों के नाम

bjp not declared candidate because of rss

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मुख्य रूप से जयपुर शहर और ग्रामीण, अजमेर, अलवर, कोटा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा-डूंगरपुर और भीलवाड़ा से अपनी पसंद के प्रत्याशियों को टिकट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पिछले दिनों इसके लिए संघ की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को कुछ संभावित प्रत्याशियों के नाम भी दिए गए हैं।

संघ की ओर से प्रस्तावित नामों में अलवर से महंत चांदनाथ, सीकर से हरीराम रिणवा, कोटा से डॉ. श्याम शर्मा, झुंझुनूं से दशरथ सिंह, अजमेर से बीपी सारस्वत, जयपुर शहर से घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर ग्रामीण से सतीश पूनिया, उदयपुर से बाबूलाल खराडी या चुन्नीलाल गरासिया, बांसवाड़ा-डूंगरपुर से महावीर भगोरा, चित्तौडग़ढ़ से श्रीचंद कृपलानी का नाम प्रमुख है।

बाबा रामदेव की सिफारिशें

bjp not declared candidate because of rss

प्रदेश में भाजपा की ओर से लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में योगगुरू बाबा रामदेव ने भी दो प्रत्याशियों की सिफारिश की है।

इसमें अलवर लोकसभा सीट से बाबा चांद नाथ और सीकर से आर्य समाजी गुरू समेधानंद का नाम शामिल है। चांद नाथ वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।

इस संबंध में रामदेव ने संघ के प्रमुख से भी सम्पर्क किया है। इसके अलावा संघ ने इसी प्रकार संघ ने राजसमंद और भीलवाड़ा से भी संघ पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों के चयन पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed