फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP's election is likely to be canceled

मोदी की सभा से सांसद की कुर्सी पर खतरा

Thu, 26 Jun 2014 11:23 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 26 Jun 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP MP's election is likely to be canceled

राजस्थान में बीजेपी के एक सांसद की कुर्सी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का सही हिसाब-किताब नहीं देना उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

विज्ञापन


मामला बांसवाड़ा से भाजपा सांसद मानशंकर निनामा से जुडा़ हुआ है।

दरअसल, दो केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट देते हुए निनामा का चुनाव रद्द करते हुए, उन्हें सांसद चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की है।
विज्ञापन

चुनाव खर्च को लेकर फंसा पेंच

BJP MP's election is likely to be canceled

अगर आयोग पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करता है तो वे सांसद के लिए अयोग्य ठहराए जा सके हैं। रिपोर्ट के अनुसार निनामा ने बांसवाड़ा में 12 अप्रैल को नरेन्द्र मोदी की सभा करवाई, लेकिन इसका पूरा हिसाब नहीं दिया।

चुनाव आयोग की तय सीमा से पांच लाख रुपये ज्यादा खर्च कर वे आयोग की कार्रवाई में फंस गए हैं।

सांसद मानशंकर निनाम का कहना है कि खर्च पार्टी ने किया है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्होंने कोई हिसाब लगाया है कि कहां कितना खर्च हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed