फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Ramcharan Bohra said that the funds of the Kenes government are being misused in Rajasthan

Rajasthan: BJP सांसद बोहरा बोले- केंद्रीय फंड का हो रहा दुरुपयोग, बैठक में अधिकारी नहीं दे पाए सवालों के जवाब

Fri, 07 Apr 2023 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Apr 2023 09:28 PM IST
सार

जयपुर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में हुई। बैठक में सांसद रामचरण बोहरा ने जब अधिकारियों से सवाब-जवाब किया, तो कई सवालों के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन
BJP MP Ramcharan Bohra said that the funds of the Kenes government are being misused in Rajasthan
जयपुर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से सम्बंधित कार्यों का ब्यौरा पेश किया। बैठक के दौरान जयपुर शहर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा जब अधिकारियों से सवाब-जवाब कर रहे थे, तो कई सवालों पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। सांसद बोहरा ने अधिकारीयों को हिदायत दी कि अपने-अपने विभागों के कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारीयों को अपने ए.सी. दफ्तरों से बाहर निकलना होगा। 

विज्ञापन


अधिकारी मोहल्ले में एक जगह नल लगाकर वाहवाही लूटने में लगे हुए-बोहरा
पीडब्ल्यूडी के अधिकरियों से जब सांसद बोहरा ने केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत दिए गए हर घर नल कनेक्शनों की वास्तविक जानकारी जाननी चाही, तो अधिकरियों की ओर से दिए गए आंकड़ों पर बोहरा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की मंशा है, देश के हर घर में नल का पानी पहुंचे, लेकिन अधिकारी मोहल्ले में एक जगह नल लगाकर वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


जौहरी बाजार में बिजली खम्भों से सूर्यचिन्ह हटाने की घटनाओं पर कलेक्टर लें संज्ञान-बोहरा
सांसद बोहरा ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं को लेकर भी नाराजगी जताई।  बोहरा ने परकोटे के जौहरी बाजार में बिजली के खंभों पर लग रहे सूर्यचिन्ह को हटाने की घटनाओं के लिए कलेक्टर को संज्ञान लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जयपुर के हेरिटेज लुक से छेड़छाड़ नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौड़, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा रहे मौजूद
दिशा की बैठक में जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, विधायकों समेत कई जन प्रतिनिधी और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जयपुर के विकास, जनसमस्या निवारण और हेरिटेज को लेकर अपने सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed