फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Kirodilal Meena attacked CM Ashok Gehlot on Rajasthan paper leak case

Rajasthan: BJP सांसद मीणा दिल्ली रवाना, पेपर लीक की CBI जांच की मांग को लेकर धरना जारी रहेगा, CM पर बोला हमला

Wed, 01 Feb 2023 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 11:10 PM IST
सार

पेपर लीक मामलों की CBI जांच की मांग को लेकर 9वें दिन भी सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा का धरना जयपुर की आगरा रोड पर जारी रहा। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- गहलोत सरकार प्रदेश के बच्चों की मेहनत पर डाका डालने वाले डकैतों को बचा रही है। युवा इस सरकार का अंत कर ही देंगे।

विज्ञापन
BJP MP Kirodilal Meena attacked CM Ashok Gehlot on Rajasthan paper leak case
धरने पर बैठे हैं सांसद किरोड़ीलाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक के मामलों की CBI जांच और सरकारी नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को 95 फीसदी आरक्षण जैसी मांगों को लेकर बुधवार को 9वें दिन भी जयपुर के आगरा रोड पर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का धरना जारी रहा। कड़ाके की ठंड में प्रदेश के सैकड़ों युवाओं के साथ राज्य सभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना जयपुर के एंट्री पॉइंट पर घाट की गूणी के पास आगरा रोड पर पिछले 9 दिन से धरने पर बैठे हैं। 

विज्ञापन


जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, डॉ किरोड़ी लाल मीणा को नेताओं का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। युवाओं में भी यह सिंपैथी पनप रही है कि डॉ किरोड़ी लाल मीणा उनके रोजगार और हक की लड़ाई के लिए कष्ट सहकर सर्दी में धरने पर बैठे हैं और जमीन पर ही सोते हैं। जो कोई साथी घर का खाना ला कर देता है, वही खाकर काम चला लेते हैं। 
विज्ञापन


इधर, देर शाम सांसद किरोड़ी लाल मीना धरनास्थल से दिल्ली के लिए निकल गए। वे आगरा रोड पर होटल चंद्रमहल के पीछे के रास्ते से बाइक से निकले, फिर किसी दूसरी गाड़ी से दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा है कि सांसद मीणा का राज्यसभा में प्रश्न लगा हुआ है, इसी कारण से वे दिल्ली गए हैं। कल गुरुवार को मीणा वापस धरनास्थल पर आ सकते हैं, तब तक उनके समर्थक धरना जारी रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत सरकार प्रदेश के बच्चों की मेहनत पर डाका डालने वाले डकैतों को बचा रही
डॉक्टर किरोड़ी लाल ने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के असफल परीक्षा आयोजन के खिलाफ चल रहे मेरे आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए मुस्लिम-नागौरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष हाजी बाबू खां और विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र राजपुरोहित के साथ सैंकड़ों लोगों ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया। डॉ मीना ने कहा कई जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायकों ने भी आकर समर्थन दिया है। 

किरोड़ीलाल बोले- जब तक प्रदेश के बच्चों के साथ न्याय नहीं हो जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।  अशोक गहलोत सरकार प्रदेश के बच्चों की मेहनत पर डाका डालने वाले डकैतों को बचा रही है, तभी तो सार्वजनिक मंचों पर अपने अधिकारी और नेताओं को क्लीन चिट दे रहे हैं। मैंने अफ़सर, नेताओं के प्रमाण दिए हैं और बताया है कि ये पेपर लीक में जुड़े हैं, इन्होंने मेहनती बच्चों की मेहनत पर डाका डाला है, लेकिन सरकार के कानों तक जूं ना रेंग रही, गहलोत जी इन डकैतों को कितना भी बचा लें, ये युवा शक्ति इनकी सरकार का अंत जल्द कर ही देगी। 

कांग्रेस सरकार के लिए अकेले डॉ किरोडी लाल मीणा काफी
इस मौके पर अशोक लाहोटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए अकेले डॉक्टर किरोड़ी लाल ही काफी हैं, जो हमेशा युवाओं के साथ खड़े मिलते हैं। हम सब डॉक्टर मीना के आंदोलन के साथ हैं।


ये जनप्रतिनिधि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को समर्थन देने धरने पर पहुंचे
प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की मांगों को लेकर बुधवार को डॉ किरोड़ीलाल के धरना स्थल पर प्रदेश के युवाओं के साथ दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने आकर अपना समर्थन दिया। भरतपुर से बीजेपी की लोकसभा सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम, सांगानेर से बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी, सिवाना से बीजेपी विधायक हमीर सिंह भायल, बीजेपी के पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री राम किशोर मीना, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, मुस्लिम नागौरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजीबाबू खां, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र राज पुरोहित, यूथ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, पूर्व IAS महेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य  नीलम गुर्जर, जिला परिषद सदस्य विजय मीना, भाजपा नेता आशा मीना, महेन्द्र पाल मीना सहित कई नेता उनके धरना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed