फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Jaskaur Meena attacked Congress General Secretary Priyanka Gandhi

BJP MP: जसकौर बोलीं- प्रियंका गांधी का लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा खोखला, वे दुष्कर्म पीड़िताओं से नहीं मिलतीं

Sun, 10 Sep 2023 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 07:52 PM IST
सार

भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। दौसा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बीच सांसद जसकौर मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जिनके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई'।

विज्ञापन
BJP MP Jaskaur Meena attacked Congress General Secretary Priyanka Gandhi
भाजपा सांसद जसकौर मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे को लेकर दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। सांसद मीणा ने कहा कि प्रियंका गांधी ऐसे घर में पैदा हुई हैं, जहां सिर्फ वोट के लिए नारा दिया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। यहां महिला के साथ दुष्कर्म, तेजाब फेंकने,  गोली मारने की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, प्रियंका गांधी इन पीड़िताएं से मिलने के लिए कभी उनके घर नहीं जातीं। दीन दुखियों के सुध लेने वो कभी नहीं जाती, किसी से मिलती नहीं हैं। प्रियंका गांधी का लड़की हूं, लड़ सकती हूं का खोखला है। ऐसे नेताओं की राजस्थान की जनता कभी कद्र नहीं करती।
विज्ञापन


दौसा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बीच सांसद जसकौर मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जिनके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई'। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला-लड़की वैसे ना मरे तो गोली मारकर और उससे भी ना मरे तो तेजाब डालकर, उससे भी ना मरे तो कुएं में डालकर उसे मारने के अपराध हो रहे हैं। लेकिन, प्रियंका गांधी को इसकी चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed