फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA wrote letter to CM Gehlot, demanding to make district

राजस्थान: बजट सत्र से पहले फिर उठी फलोदी को जिला बनाने की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलोदी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

भाजपा विधायक विश्नोई ने कहा कि राजस्थान के एकीकरण के बाद कांग्रेस सरकार ने एक भी नया जिला नहीं बनाया है। इस बजट सत्र में सरकार लोगों की यह मांग पूरी करे।  

विज्ञापन
BJP MLA wrote letter to CM Gehlot, demanding to make district
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बजट सत्र से पहले फलोदी को जिला बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर फलोदी को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में मांग करते हुए कहा कि बजट सत्र में फलोदी को जिला घोषित किया जाए।
विज्ञापन


विधायक विश्नोई ने बताया कि विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के चलते फलोदी को सीमांत जिला घोषित किया जाना चाहिए। फलोदी विस क्षेत्र के दर्जनों गांवों की दूरी जोधपुर जिला मुख्यालय से 250-300 किमी तक की है। इस कारण दूरस्थ गांवों में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न विभागीय कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


विधायक विश्नोई ने बताया कि फलोदी को जिला बनाने की मांग करीब 3 दशक से की जा रही है। इसके बाद इस मांग को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि फलोदी को जिला बनाने का पूरा ढांचा तैयार है, इसलिए सरकार को इसी बजट सत्र में इसे जिला घोषित कर देना चाहिए। विश्नोई ने कहा कि राजस्थान के एकीकरण के बाद आज तक एक भी नया जिला कांग्रेस सरकार ने नहीं बनाया है, यह विचार करने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed