फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA Suryakanta Vyas praised Rajasthan CM Ashok Gehlot

Rajasthan: भाजपा विधायक ने की गहलोत की तारीफ, कहा-प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने राजा-महाराजा जैसा काम किया

Fri, 15 Sep 2023 10:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Sep 2023 10:36 AM IST
सार

विधायक व्यास ने कहा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए राजा-महाराजा जैसा काम किया है। उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है।

विज्ञापन
BJP MLA Suryakanta Vyas praised Rajasthan CM Ashok Gehlot
भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने एक महीने पहले सीएम गहलोत से की थी मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। ये बयान किसी कांग्रेस नेता का नहीं बल्कि जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास का है। विधायक सूर्यकांता ने हाल ही में सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। विधायक ने सीएम की तुलना राजा-महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले सीएम गहलोत ने जोधपुर में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए 4.75 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी थी। भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास इस बजट की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं। 4.75 करोड़ का बजट स्वीकृति होने के बाद बुधवार को समाज के लोग विधायक का आभार जताने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास ने सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ की।
विज्ञापन


विधायक व्यास ने कहा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए राजा-महाराजा जैसा काम किया है। उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। कुलदेवी की ये मूर्ति काफी ऐतिहासिक है, जिसे देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। जगह छोटी होने के कारण कई बार परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने हुई थी मुलाकात
बतादें कि भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने पिछले महीने ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। सीएम के  पैर में चोट लगने पर विधायक कुशलक्षेम पूछने गई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed