फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leaders should not do politics on power crisis says Minister Bhanwar Singh Bhati

राजस्थान: ऊर्जा मंत्री भाटी बोले- बिजली संकट पर राजनीति नहीं, केंद्र से कोयला दिलाने में मदद करें भाजपा नेता  

Sat, 30 Apr 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मौजूदा समय में राजस्थान में जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन हो रहा है, लेकिन 50 बिजली का इस्तेमाल औद्योगिक गतिविधियों में हो रहा है। साथ ही प्रदेश में हो रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
BJP leaders should not do politics on power crisis says Minister Bhanwar Singh Bhati
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सहित देश के 16 राज्यों में बिजली संकट बना हुआ है। इस कारण से ज्यादातर प्रदेशों में कटौती की जा रही है। राजस्थान में हो रही बिजली कटौती को लेकर भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर है। इस बीच शनिवार को बीकानेर पहुंचे ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति से बचने की सलाह दी। 

विज्ञापन


भाटी ने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से राजस्थान को कोयला दिलवाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राजस्थान में जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन हो रहा है, लेकिन 50 बिजली का इस्तेमाल औद्योगिक गतिविधियों में हो रहा है। साथ ही प्रदेश में हो रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। हम जितना उत्पादन करते हैं उससे कहीं ज्यादा बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि संभाग मुख्यालयों पर एक घंटे, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे बिजली कटौती करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं जयपुर में सुबह 7 से 8 बजे तक और बाकी संभाग मुख्यालयों पर सुबह 8 से 9 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। अस्पताल और जरूरी सेवाओं को इस आदेश के बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed