Rajasthan: मिशन 2023 पर राजे की नजर, प्रधानमंत्री के बाद जेपी नड्डा से मिलीं वसुंधरा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। वसुंधरा राजे इन दिनों दिल्ली में हैं, जहां वे लगातार केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। अब राजे ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
भाजपा में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुख्यमंत्री पद के लिए अंदरुनी कलह दिख रही है। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय नेताओं से मिलकर अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। जिससे चर्चा तेज है कि राजे खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने में लगी हुई हैं। दूसरी ओर राजे विरोधी भी जी जान से सीएम की कुर्सी पाने के लिए तैयारी में जुटे हैं।

सतीश पूनिया ने भी सोमवार से संगठनात्मक दौरे की शुरुआत कर दी है। उन्होंने सिरोही में जगह-जगह रोड शो किया। जिसके बहाने वो अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। पूनिया ने आबूरोड और रेवदर में कार्यकर्ता सम्मेलनों में भी शिरकत की। उनका जालोर में रोड शो प्रस्तावित है।