{"_id":"64cb3dda5a389132660d99b6","slug":"bjp-leader-sudhanshu-trivedi-attacked-cm-ashok-gehlot-and-his-son-regarding-lal-diary-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लाल डायरी में मुख्यमंत्री के लाल के भी काले कारनामे आ रहे सामने, सुधांशु त्रिवेदी का गहलोत पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लाल डायरी में मुख्यमंत्री के लाल के भी काले कारनामे आ रहे सामने, सुधांशु त्रिवेदी का गहलोत पर हमला
Thu, 03 Aug 2023 11:10 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:10 AM IST
सार
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लाल डायरी के अभी तक जो पन्ने सामने आए हैं, उससे कांग्रेस के अंदर और सरकार के द्वारा राजस्थान किक्रेट एसोशिएशन के साथ पैसे के लेन-देने के बातें भी सामने आईं हैं। लाल डायरी में राजस्थान के मुख्यमंत्रीजी के लाल के भी कारनामे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लाल डायरी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हर दिन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटनाओं के लिए बार-बार उभरकर आते हुए राजस्थान सरकार के कारनामों में अब एक नया काला अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन
ये काला अध्याय लाल डायरी से संबंधित है, ये लाल डायरी पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। इस लाल डायरी को लेकर राजस्थान विधानसभा में फिजिकल मैन हैंडलिंग तक हुई और अब इस लाल डायरी के काले पन्ने भी एक-एककर सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | "The 'red diary' is revealing the doings of not just Rajasthan CM but also his son...This is Bofors moment for Rajasthan government because the allegations are by the government itself..." says BJP National Spokesperson Dr. Sudhanshu Trivedi on former Rajasthan minister… pic.twitter.com/LBCfDTP9Dt
— ANI (@ANI) August 3, 2023
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अभी तक उसके जो पन्ने सामने आए हैं, उससे कांग्रेस के अंदर और सरकार के द्वारा राजस्थान किक्रेट एसोशिएशन के साथ पैसे के लेन-देने के बातें भी सामने आईं हैं। लाल डायरी में राजस्थान के मुख्यमंत्रीजी के लाल के भी कारनामे सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये एक सिर्फ ये विषय राजस्थान सरकार के मंत्री ने विधानसभा के पटल पर उठाया है। एक मंत्री का सदन के पटल पर दिया गया बयान सबसे प्रमाणिक माना जाता है। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया तो उन्हें चंद घंटों में बर्खास्त कर दिया गया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सरकार होता है, सरकार का हिस्सा होता है। उसके बयान से ज्यादा प्रमाणित और कुछ नहीं हो सकता।