फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Satish Poonia demands CM Gehlot resignation over Raju Theth murder

Raju Theth Murder: सीकर गैंगवार को लेकर भड़के पूनिया, बोले- नैतिकता के आधार पर सीएम गहलोत इस्तीफा दें

Sun, 04 Dec 2022 08:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 04 Dec 2022 08:19 AM IST
सार

राजू ठेहट हत्याकांड को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है। भाजपा और रालोपा ने सीकर गैंगवार को लेकर गहलोत सरकार को घेरा है। वहीं सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने मृतक ताराचंद के परिवार से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
BJP leader Satish Poonia demands CM Gehlot resignation over Raju Theth murder
सतीश पूनिया और अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस गैंगवार में एक बेकसूर शख्स की भी मौत हो गई। इस घटना को लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुखिया जी, राहुल गांधी को आप खुश कर लेंगे लेकिन जिनके लिए सत्ता संभाली उसे क्या जवाब देंगे ?

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने मृत पिता ताराचंद के साथ बैठी एक उनकी  बेटी का फोटो शेयर कर गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुखिया जी, इस बच्ची को क्या मुंह दिखाएंगे ? उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं, उनके द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा मात्र फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनके पास कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है, ना प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर इनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन



मृतक ताराचंद के परिजन से मिले बीजेपी सांसद
स्थानीय सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भी घटना को लेकर गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सुमेधानंद सरस्वती ने सीकर के एसके अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान वे बालिका के परिजन से भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इंटेलिजेंस नाकाम-बेनीवाल
वहीं लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीकर में जो घटनाक्रम हुआ, उससे एक बार पुन: सरकार का तंत्र और पुलिस का इंटेलिजेंस नाकाम साबित हुआ। दिन दहाड़े सरेआम सीकर शहर के कोचिंग क्षेत्र में जहां हजारों बच्चों का आना जाना रहता है, ऐसे घटनाक्रम में बच्चों की जान भी जा सकती थी। 


बेनीवाल ने कहा कि पूरे मामले में जो वीडियो फुटेज सामने आए उससे यह जाहिर है की अपराधियों में किसी का कोई खौफ नहीं रहा, क्योंकि अपराधी अपना चेहरा दिखाते हुए और फायरिंग करते हुए बेखौफ जा रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक ने राज्य के पूरे पुलिस तंत्र को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा में लगा रखा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना वक्तव्य देना चाहिए।


चार संदिग्धों की हुई पहचान

राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल चार संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है। सीकर में स्थिति शांतिपूर्ण है और स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed