{"_id":"64afa60bbd3fac37bb043b43","slug":"bjp-leader-rajendra-rathore-says-to-pass-bill-rajasthan-government-called-short-session-trying-to-create-confu-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजेन्द्र राठौड़ बोले- सदन में बिल पास कराने के लिए बुलाया छोटा सत्र, जनता में भ्रम फहलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजेन्द्र राठौड़ बोले- सदन में बिल पास कराने के लिए बुलाया छोटा सत्र, जनता में भ्रम फहलाने की कोशिश
Thu, 13 Jul 2023 12:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:51 PM IST
सार
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणा करने का काम कर रही। धरातल पर इनका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया कि वह सत्ता से जाने वाली है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़
विस्तार
राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आनन फानन में छोटा सत्र बुलाया है, ताकि
विज्ञापन
ताकि कुछ बिल सदन में पास कराए जा सकें। सरकार जनता में भ्रम फैलाने के लिए इस तरह के बिल ला रही है। भाजपा इस छोटे सत्र में सरकार की पोल खोलने का काम करेगी।
विज्ञापन
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणा करने का काम कर रही। धरातल पर इनका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया कि वह सत्ता से जाने वाली है, इसलिए आनन फानन में घोषणा की जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में जो भी बिल पेश करेगी उस पर चर्चा करने के लिए हम तैयार हैं। विधानसभा में सवाल इसलिए खड़े किए जाते है, ताकि जवाब मिले, लेकिन कांग्रेस जवाब ही नही देती है।