{"_id":"64fca0d2ab523df7780167c3","slug":"bjp-leader-gajendra-singh-shekhawat-attacked-cm-ashok-gehlot-on-law-order-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कानून व्यवस्था पर कसा तंज, बोले-जनता पुलिस ढूंढ रही है, यही है जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कानून व्यवस्था पर कसा तंज, बोले-जनता पुलिस ढूंढ रही है, यही है जंगलराज
Sat, 09 Sep 2023 10:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:53 PM IST
सार
धौलपुर में कांग्रेस नेता की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी जाती है। हत्या के दो घंटे बाद उसी क्षेत्र में पिस्तौल की नोक पर दुकान लूट ली जाती है। दो घंटे में दो बड़ी वारदात हो गई और पुलिस नदारद थी। सवाल है कि कहां थी पुलिस?
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की कानून व्यवस्था को लचर बताते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गहलोत सरकार पर तंज कसा। शेखावत ने कहा कि जनता पुलिस ढूंढ रही है, यही जंगलराज है।
विज्ञापन
शनिवार को एक्स (ट्वीट) कर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि धौलपुर में कांग्रेस नेता की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी जाती है। हत्या के दो घंटे बाद उसी क्षेत्र में पिस्तौल की नोक पर दुकान लूट ली जाती है। दो घंटे में दो बड़ी वारदात हो गई और पुलिस नदारद थी। सवाल है कि कहां थी पुलिस? किसकी सेवा में लगी थी? और यह सिर्फ एक थाना क्षेत्र की बात नहीं है, पूरे राज्य का यही हाल है। जनता पुलिस ढूंढ रही है, यही जंगलराज है।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि एक तरफ अपराधियों से बचने के लिए जनता पुलिस को खोज रही है, दूसरी ओर टोडाभीम के एसएचओ पुलिस की सक्रियता की बानगी थप्पड़ और अपशब्दों से दिखा रहे हैं। बतादें कि टोडाभीम में एक एसएचओ ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था। जिसे लेकर भी शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
रावण का पुतला ही क्यों?
सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का एक पत्र साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि कुंदनपुरजी अपने समर्थकों और जनता से कह रहे हैं 'वह समय आ गया है, जिसका हमें इंतजार था'। विधायक भरत अपने घर के सामने रावण का पुतला जलाकर गहलोतजी के कोटा आने पर विरोध जताएंगे। रावण का पुतला ही क्यों? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैसे उन्होंने अपने लिखित संदेश में बताया है कि सीएम साहब ने किसी 'भाया' जी को अवैध खनन और भ्रष्टाचार के लिए खुली छूट प्रदान की है। आगे-आगे देखिए होता है क्या?