फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Arun Singh claimed big victory of his party in Rajasthan Assembly Election

Rajasthan: अरुण सिंह का दावा- 2023 में खत्म हो जाएगा कांग्रेस का कुशासन, भाजपा को मिलेगी सबसे बड़ी जीत

Sun, 13 Nov 2022 04:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Nov 2022 04:30 PM IST
सार

झुंझुनू में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की लहर है। उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में इतिहास रचेगी।

विज्ञापन
BJP leader Arun Singh claimed big victory of his party in Rajasthan Assembly Election
अरुण सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कुशासन 2023 में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन


अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान के युवा, किसान और महिलाएं, सभी अशोक गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्पीड़ित और असुरक्षित हैं। भाजपा राज्य में कांग्रेस के कुशासन को समाप्त करने के लिए लड़ रही है। सिंह ने दावा किया कि राज्य में भाजपा की लहर है। उन्होंने झुंझुनू में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में इतिहास रचेगी। कांग्रेस राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर किसानों की कर्जमाफी और अन्य वादों के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। बता दें कि 12 और 13 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी सहित करीब 400 नेता झुंझुनू में जुटे हुए हैं। इस बैठक में भाजपा नेता गहलोत सरकार को घेरने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed