{"_id":"63da45fd3bf38865f137a598","slug":"bjp-leader-arun-chaturvedi-says-central-budget-giving-preference-to-underprivileged-and-relief-to-middle-class-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा नेता चतुर्वेदी बोले- बजट वंचितों को वरीयता और मध्यम वर्ग को राहत देना वाला, 25 साल का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा नेता चतुर्वेदी बोले- बजट वंचितों को वरीयता और मध्यम वर्ग को राहत देना वाला, 25 साल का रोडमैप
Wed, 01 Feb 2023 04:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:29 PM IST
सार
केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट में वंचितों को वरीयता और मध्यम वर्ग को राहत दी गई है। ये बजट 25 साल का रोडमैप है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि अमृतकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह बजट आगामी 25 साल का रोडमैप भी है। ये बजट समाज, गांव, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के सभी सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी और समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर बजट में मध्यम वर्ग को आयकर में बड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन
चतुर्वेदी ने कहा- युवा, महिला और वरिष्ठ नागरिकों को भी इस बजट में राहत दी गई है। पीएम आवास योजना में जो योगदान बढ़ाया गया है वह भी स्वागतयोग्य है। इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से जिला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे, इसका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है, इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखाई देता है। इस बजट में अगले 25 साल के लिए भारत कैसे आगे बढ़ेगा उसका रोडमैप है। बजट को सुनकर और देखकर नागरिकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन