फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Kisan Morcha water satyagraha regarding paper leak in kota

Rajasthan: भाजपा किसान मोर्चा ने पेपर लीक को लेकर किया जल सत्याग्रह, नायक बोले- युवा कांग्रेस को करेंगे आउट

Mon, 26 Dec 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

नायक ने कहा कि पिछले चार साल के शासन में एक भी भर्ती पूरी नहीं हो पाई और कुप्रबंधन के कारण लगातार रीट, वनरक्षक, सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार राहुल गांधी के स्वागत सत्कार में इतनी व्यस्त रही कि पेपर की सुरक्षा और प्रबंधन को ताक पर रख दिया।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha water satyagraha regarding paper leak in kota
भाजपा किसान मोर्चा ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। सोमवार को राजस्थान के कोटा जिले में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में युवाओं ने कड़कड़ाती ठंड में चंबल नदी में जल सत्याग्रह किया। नायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार संपूर्ण कर्जमाफी का झूठा आश्वासन देकर सत्ता में आई। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने किसान, युवा और मध्यम वर्ग का शोषण करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


नायक ने कहा कि पिछले चार साल के शासन में एक भी भर्ती पूरी नहीं हो पाई और कुप्रबंधन के कारण लगातार रीट, वनरक्षक, सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार राहुल गांधी के स्वागत सत्कार में इतनी व्यस्त रही कि पेपर की सुरक्षा और प्रबंधन को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन


इस दौरान चंबल के तट पर ही राकेश नायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दीपक मित्तल को ज्ञापन देकर शिक्षक भर्ती की सीबीआई जांच करवाने, शिक्षक भर्ती परीक्षाएं निरस्त कर शीघ्र पुनः आयोजित करवाने, लीक गिरोह और दोषी अधिकारियों केस दर्ज करने और गरीब अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने आदि की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद सोनू धाकड़ और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश सुवालका ने बताया कि सरकार ने सिर्फ एक ही पेपर को आउट मानकर निरस्त किया है, जबकि दूसरी पारी सहित 21 दिसंबर से होने वाले पूरे पेपर लीक हुए हैं। भाजपा नेता मनीष शर्मा और लोकेश गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार ने सारे पेपर निरस्त करने सहित युवाओं की मांग को नजरंदाज किया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


इस अवसर पर पार्षद विवेक मित्तल, पार्षद दिलीप नायक, पार्षद सुनील गौतम, जिला संयोजक गिर्राज नायक, घनश्याम ओझा, उमंग चतुर्वेदी, मनु प्रताप, मोनू पांचाल, कमल गुर्जर, दिनेश मेहरा, मानसिंह, रामावतार मीना, कृष्ण दिवाकर, चंद्रप्रकाश हर्षवाल, सतीश गोचर, राधे जांगिड़, गुरदीप सिंह नन्नू, हरीश नायक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed