फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Kisan Morcha begins fast in protest against paper leak in Rajasthan

Rajasthan: पेपर लीक के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा का अनशन शुरू, नायक बोले-  बेरोजगार कांग्रेस को करेंगे आउट

Wed, 11 Jan 2023 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jan 2023 05:42 PM IST
सार

राकेश नायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने और किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी का  छलावा करके सत्ता में आई थी। किसानों का ना तो कर्जमाफ हुआ और ना ही युवाओं को रोजगार मिला और अब कांग्रेस शासन काल में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha begins fast in protest against paper leak in Rajasthan
भाजपा किसान मोर्चा ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश नायक ने कई युवा बेरोजगारों के साथ कोटा जिला कलेक्टर कार्यालय नयापुरा के बाहर पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन शुरू किया है। उनकी मांग है कि भर्तियों की सीबीआई जांच हो, शिक्षक भर्ती निरस्त की जाए और दोषियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए साथ ही अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा भी दिया जाए। 

विज्ञापन


राकेश नायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने और किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी का  छलावा करके सत्ता में आई थी। किसानों का ना तो कर्जमाफ हुआ और ना ही युवाओं को रोजगार मिला। कांग्रेस शासन काल में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल सत्याग्रह, पोस्ट कार्ड लिखने, प्रदर्शन करने और दंडवत चलकर ज्ञापन देने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हित को नजरअंदाज किया। इसके बाद हमने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है ये अनशन जारी रहेगा। राकेश ने बताया कि अन्य जिला मुख्यालयों पर भी बेरोजगार युवा आमरण अनशन पर बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश सदस्य जितेंद्र कश्यप, मोनू पांचाल, मनु प्रताप,मनीष शर्मा, लोकेश गुप्ता, मोहित जैन, रचित जादौन, हरीश राठौड़, शैलेंद्र मेहरा, धर्मवीर मेघवंशी, कमल गुर्जर, यतींद्र सिंह, दिनेश शर्मा, विश्वनाथ नामा, रविंद्र मीना, शान धाकड़, रामदेव गुर्जर, लालचंद नायक, विष्णु प्रसाद सिसोदिया, भारमल सिंह, गिर्राज नायक, चंद्रप्रकाश सुमन, विजय यादव, सुरेश सुवालका, निखिल शर्मा, सुनील शर्मा, अंकित श्रृंगी आदि भी  धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed